एड़ी और तलवों में दर्द कैसा होता है?
एड़ी और तलवा शरीर का वह अहम् हिस्सा है जो पूरे दिन हमारे शरीर के वजन को सहन करता है। थोड़ा भी चलने पर एडी और तलवे मैं इतना भयानक दर्द होता है कि एक कदम भी चलना मुश्किल हो जाता है, ऐसा लगता है मानो एडी फट जाएगा बिल्कुल ही असहनीय दर्द होता है,और दैनिक जीवन में कामकाज करना मुश्किल हो जाता है। यह दर्द हल्का चुभता हुआ हो सकता है या तीव्र जलन जैसा।
तो आइये जानते है दर्द के प्रमुख कारण क्या है?
1. प्लांटर फैसाइटिस (प्लांटर फेशिया)
- तलवे की हड्डी और ऊतक में सूजन का होना।
- सुबह उठते ही एड़ी में तेज आसहनीय दर्द होना।
- और लंबे समय तक खड़े रहने पर दर्द ज्यादा बढ़ता है।
2. हील स्पर (एड़ी की हड्डी)
- एड़ी की हड्डी में कैल्शियम का जमा होना।
- थोड़ा भी चलने पर ऐड़ी में चुभन जैसा दर्द का होना।
- एक्सरे में भी हड्डी उभर के आता है।
3. गलत जूते का पहनना
- हाई हील्स या सपाट सोल वाले जूते पहनने के कारण।
- कुशनिंग(नरम फोम)की कमी से दबाव बढ़ता है।
- लंबे समय तक पहनने से दर्द स्थायी(हमेशा के लिए )हो सकता है।
4. मोटापा बढ़ने के कारण
- हमारे शरीर का वजन भी एड़ी पर बहुत अधिक दबाव डालता है।
- फैसिया ऊतक (मशपेसियों)पर तनाव बढ़ता है।
6. गठिया रोग होने के कारण
- जोड़ों में सूजन और दर्द
- एड़ी के जोड़ प्रभावित होते हैं
7. फ्लैट फीट या हाई आर्च (सपाट और ज्यादा उठा हुआ)
- सामान्य से ज़्यादा उठा हुआ
- पैर की बनावट असामान्य होने पर दबाव असंतुलित होता है।
- बनावट सही ना होने पर चलने में एड़ी और तलवे में दर्द होता है।
आइये जानते है दर्द की रोकथाम कैसे करें?
1. सही जूते का चयन।
- कुशनिंग आरामदायक, पैरों को सपोर्ट करने वाले जूते।
- बहुत तंग (कसा) या बहुत ढीले जूते न पहनें।
- घर में भी चप्पल पहनें या सॉफ्ट गद्दे वाले मोजे का उपयोग ।
- नंगे पैर न चलें।
2. वजन नियंत्रित रखें।
- संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करना चाहिए।
- तली भुनी चीजों का सेवन करने से बचे जिससे कि मोटापा का शिकार ना बने।
- क्योंकि मोटापा एड़ी पर दबाव बढ़ाता है।
3. पैरों की स्ट्रेचिंग करें।
- सुबह उठते ही तलवे और एड़ी की स्ट्रेचिंग करना चाहिए।
- स्ट्रेचिंग करने से पैरों में रक्त संचार बढ़ता है जिससे पैरों को आराम मिलता है।
- योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन ये सारे योगासन करने से भी हमारे एड़ी और तलवे को काफी हद तक राहत मिलती है।
4. लंबे समय तक खड़े रहने से बचें।
- आप यह सुनिश्चित करें की हर 30 मिनट में बैठें या चले क्योंकि ज्यादा देर खड़े रहने से भी पैरों में दर्द उठने की संभावना होती है।
- जब आप कोई कार्य कर रहे हो तो कोशिश करें कि उस काम के बीच में भी आप अपने पैरों को आराम देने की कोशिश करें।
5. सही चाल और मुद्रा अपनाएं।
- अपने पैरों को सीधा रख कर चले ज्यादा झुक कर ना चले।
- गलत चाल से एड़ी पर असंतुलित दबाव पड़ता।
घरेलू उपचार (प्राकृतिक और सुरक्षित)।
1. गर्म पानी – गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर पैरों को डूबाकर रखने से पैरो कि सूजन और थकावट कम होती है दिन में 1 बार 15 से 20 मिनट तक करें।
2. सरसों तेल + लहसुन की मालिश- सरसों तेल में लहसुन कों मिलाकर अच्छे से गर्म करें और रात को सोने से पहले पैरो कि मालिश करें क्यूंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जिस्से कि दर्द कों बहुत हद तक राहत मिलता है।
3. हल्दी वाला दूध – हल्दी में औषधीय गुण पाया जाता है हल्दी वाला हल्का गर्म दूध पिने से अंदरूनी सूजन कम करता है,इसलिए रोजना सोने से पहले रात को एक गिलास जरूर लें।
4. अलसी के बीज का सेवन – अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जिसके उपयोग से सूजन कम होती है, इसका सेवन सुबह खाली पेट 1 चम्मच पाउडर लेसे करें।
5. प्लांटर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज – दीवार के सहारे पैर को स्ट्रेच करें 10-15 बार दोहराएं साथ ही पैरो के उंगलियो कों राउंड कर के घुमाये और उपर निचे करें जिस्से रक्त संचार बढ़ता है
6. ठंडी पट्टी – (आईस पैक) ठंडी पट्टी का उपयोग करने से सूजन और जलन में बहूत राहत मिलता है,दिन में कम से कम 2 बार 10 मिनट तक लगाएं।
7. हींग और अजवाइन का लेप – हींग और अजवाइन का लेप लगाने से दर्द और सूजन में कारगर होगा, हींग + अजवाइन को पानी में पीसकर लेप लगाएं साथ ही अजवाइन का पानी का भी पी सकते हैं।
महिलाओं के लिए विशेष सुझाव।
मासिक धर्म के समय होने वाले हार्मोनल बदलाव से एड़ी में दर्द काफी बढ़ सकता है गर्भावस्था में वजन बढ़ने से भी तलवे पर दबाव बढ़ता है घरेलू कामों में लगातार खड़े रहने से दर्द स्थायी हो सकता है घरेलू उपचार के साथ आराम और सही जूते पहनना भी बहुत ज़रूरी है हम कब डॉक्टर से संपर्क करें? यदि दर्द 2 हफ्ते से ज्यादा बना रहे और चलने में कठिनाई हो सूजन बढ़ती ही जाए दर्द के साथ बुखार या सुन्न हो और घरेलू उपायों से राहत न मिले तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।
FAQ सेक्शनQ1: क्या हील स्पर का इलाज घर पर संभव है?
Q1: शुरुआती अवस्था में घरेलू उपाय और एक्सरसाइज से राहत मिल सकती है, लेकिन गंभीर मामलों में डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।
Q2: क्या नंगे पैर चलना नुकसानदायक है? A: हाँ, खासकर सख्त फर्श पर नंगे पैर चलने से एड़ी पर दबाव बढ़ता है।
Q3: क्या डायबिटिक मरीजों को एड़ी दर्द ज्यादा होता है? A: हाँ, नसों की सूजन और रक्त संचार की कमी से दर्द बढ़ सकता है।











Leave a Reply